भाजपा का कांग्रेस पर आरोप, कहा- महात्मा गांधी की भूमि से पार्टी फैला रही झूठ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ लगाए गए आरोपों को झूठ बताकर खारिज करते हुए भाजपा ने मंगलवार को दावा किया कि विपक्षी पार्टी महात्मा गांधी की भूमि से असत्य फैला रही है और ऐसा प्रतीत होता है कि आगामी लोकसभा चुनावों में अपनी ‘हार’ को महसूस कर वह परेशान है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा सरकार पर हमला बोले जाने के बाद भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा कि विपक्षी पार्टी का मानना है कि अगर झूठ को अक्सर दोहराया जाए तो झूठ को भी सच मान लिया जाता है।

उन्होंने कहा कि लेकिन ऐसा नहीं होता है। ये गांधी उन गांधी से बिल्कुल अलग हैं जिन्हें हम सभी जानते हैं और जिन्होंने सत्य का मार्ग अपनाया। ये गांधी झूठ का अनुसरण करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह आरोप भी ऐसा ही एक झूठ है कि मोदी सरकार ने राफेल सौदे में उद्योगपति अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया। इससे पहले कांग्रेस ने अपनी सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद भाजपा पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर लोगों की भावनाओं का दोहन कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: BJP में शामिल हुए TMC से निष्कासित सांसद और 2 विधायक, ममता बनर्जी ने बताया गद्दार

जावड़ेकर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार महसूस कर कांग्रेस घबरा गई है। उन्होंने प्रियंका गांधी के भाषण को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि उन्होंने जो कहा उसमें कुछ भी नया नहीं था। उन्होंने कहा कि वह कई चुनावों से प्रचार कर रही हैं और उनका कोई असर नहीं पड़ा है। वर्ष 1999 में वाजपेयी सरकार द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर की रिहाई पर हमला बोलने के लिए भी कांग्रेस पर भाजपा नेता ने निशाना साधा। भाजपा नेता ने कहा कि उस समय कांग्रेस विपक्ष में थी और उसने अगवा विमान के यात्रियों के परिवारों के विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने विपक्षी दलों को विश्वास में लिया था। उन्होंने कांग्रेस पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Assam Arunachal Border पर क्यों चली गोलियां? 804 किलोमीटर सीमा पर 1200 विवाद क्यों नहीं सुलझ रहे हैं?

Amarnath Yatra Rituals: कैसे करें बाबा बर्फानी की पूजा और क्या है प्रसाद वितरण का सही तरीका

Hariyali Amavasya 2026: पितरों की शांति के लिए लगाएं ये Trees, दूर होगा Pitru Dosha और बढ़ेगी सुख-समृद्धि

US Court ने SpineFrontier के CFO Aditya Humad को रिश्वत केस में 4 महीने जेल की सजा सुनाई