'Karnataka में अपने ATM को ढूंढ रही कांग्रेस', अमित शाह बोले- राज्य को सिर्फ बीजेपी ही सुरक्षित रख सकती है

By अंकित सिंह | Apr 24, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह लगातार कर्नाटक में हैं। कर्नाटक में वह भाजपा के लिए जबरदस्त तरीके से प्रचार भी कर रहे हैं। इन सब के बीच एक बार फिर से अमित शाह ने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। अमित शाह ने साफ तौर पर कहा है कि कांग्रेस कर्नाटक में अपने एटीएम को ढूंढ रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कर्नाटक के विकास के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है। एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए कर्नाटक विकास का मुद्दा नहीं बल्कि कांग्रेस कर्नाटक में अपने ATM को ढूंढ रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भारत का पहला सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए MoU साइन किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि हमने पिछले 4 साल में 55 लाख रोज़गार के सृजन किया है। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka के हासन जिले में अमित शाह ने किया मेगा रोड-शो, कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप

शाह ने कहा कि बीजेपी ने सामाजिक न्याय के लिए एससी, एसटी, लिनागायत और वोक्कालिगा का आरक्षण बढ़ाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने धर्म आधारित आरक्षण को बढ़ावा दिया। कांग्रेस कर्नाटक में एटीएम की तलाश में है, जबकि जेडीएस परिवार आधारित पार्टी है और सत्ता के लिए कांग्रेस के साथ जाती है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक को सिर्फ बीजेपी ही सुरक्षित रख सकती है। शाह ने कहा कि पीएफआई कैडरों को विशेष उपचार दिया गया, जबकि हमारी सरकार ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया और देश विरोधी तत्वों पर लगाम लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के कारण, पीएफआई को खुली छूट दी गई। 

प्रमुख खबरें

Piyush Goyal को BJP में बड़ी जिम्मेदारी, क्या Modi Cabinet में अब होगा फेरबदल?

Galle Test: India ने Sri Lanka को समेटा, 178 रनों की विशाल बढ़त हासिल; जीत की तरफ कदम!

20 साल छोटी Shubhra Shetty को डेट कर रहे हैं Anurag Kashyap, खुलकर की प्यार की बातें

Meta पर California में मुकदमा शुरू, अमेरिकी राज्यों ने 1.4 लाख करोड़ डॉलर का हर्जाना मांगा