Haryana Political Party: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाया बड़ा प्लान, मैदान में उतरेंगे दिग्गज नेता

By अनन्या मिश्रा | Sep 13, 2024

हरियाणा में एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करने में जुटी है। तो वहीं आप पार्टी के साथ सीटों के तालमेल में भी उलझी है। कांग्रेस ने हरियाणा में अपने प्रचार में तेजी लाने का प्लान बनाया है। दरअसल, मौजूदा असेंबली चुनाव में पार्टी जिन मुद्दों को उठा रही है। उसको लेकर नेताओं से बातचीत करनी शुरू कर दी है। हरियाणा में कांग्रेस की तरफ से जहां प्रचार में लगातार क्षेत्रीय नेताओं के दौरे चल रहे हैं, तो वहीं दूसरे तरफ पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर समान विचारधारा वाले राज्य के खिलाड़ी तक वोट मांगते दिखेंगे।


कांग्रेस राज्य में घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार कर रही हैं। जनता को जमीनी मुद्दे बता रही है। इसके साथ ही प्रदेश के सामाजिक जीवन खासकर गांवों में चौपाल के महत्व को देखते हुए पार्टी द्वारा चौपाल जत्थे का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी के प्रमुख नेता लोगों के बीच जिन मुद्दों को उठा रहे हैं, पार्टी ने उन सभी की योजना बनाई है। वह इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर ले जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में कमजोर पड़ रही भाजपा, बगावत के सुर से बढ़ सकती हैं मुश्किलें

इसके अलावा प्रदेश में कांग्रेस की टॉप लीडरशिप भी बाकायदा प्रचार-प्रसार करेगी। टॉप लीडरशिप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी तक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका राज्य में तकरीबन 16-18 रैलियां करेंगी। जबकि प्रदेश में सोनिया गांधी भी एक रैली करेंगी। सोनिया गांधी की रैली ऐसी जगह होगी, जहां से पूरा राज्य कवर हो सके। 


बता दें कि राज्य में 05 अक्तूबर 2024 को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। वहीं 08 अक्तूबर 2024 को वोटों की गिनती होगी। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। वहीं कांग्रेस द्वारा अभी तक सिर्फ 41 उम्मीदावारों के नामों का ऐलान किया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World cup: Sanju Samson की 97 रनों की पारी ने पलटा मैच, Team India ने West Indies को हराकर Semi-Final में मारी एंट्री

Delhi Traffic Advisory: T20 मैच के कारण ITO, BSZ मार्ग पर भारी प्रतिबंध, घर से सोच-समझकर निकलें

Sahibzada Farhan का तूफानी शतक भी गया बेकार, जीत के बाद भी T20 World Cup से बाहर हुआ Pakistan

Trump का बड़ा दावा: US-Israel के Joint Operation में Iran के 48 नेता ढेर, अब बातचीत को तैयार तेहरान