Randeep Surjewala को Congress ने बनाया Madhya Pradesh का प्रभारी महासचिव, वासनिक को गुजरात की जिम्मेदारी

By अंकित सिंह | Aug 17, 2023

साल के आखिर में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए रणदीप सुरजेवाला को मध्य प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। आपको बता दें कि सुरजेवाला फिलहाल कर्नाटक के भी प्रभारी महासचिव हैं। कर्नाटक में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। यही कारण है कि चुनावी लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण राज्य मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। वही मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी महासचिव बनाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनावों को लेकर BJP की बड़ी बैठक, PM Modi भी हुई शामिल, लिए जा सकते हैं बड़े निर्णय

सुरजेवाला ने दिया था विवादित बयान

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को समान अवसर प्रदान नहीं करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष किया और भाजपा और उसके समर्थक को 'राक्षस' कहा। रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को हरियाणा के कैथल में कांग्रेस की 'जन आक्रोश रैली' को संबोधित करते हुए कहा कि नौकरी मत दो, कम से कम नौकरी में बैठने का मौका तो दो। बीजेपी और जेजेपी के लोग 'राक्षस' हैं और जो लोग बीजेपी को वोट देते हैं और उनका समर्थन करते हैं वे भी 'राक्षस' हैं। आज मैं महाभारत की इस भूमि से श्राप देता हूं।

प्रमुख खबरें

Houthi Ballistic Missile Attack | हूती विद्रोहियों ने बैलिस्टिक मिसाइल से रियाद एयरपोर्ट को बनाया निशाना, एयरलाइंस को सऊदी हवाई क्षेत्र की दी चेतावनी

IAF प्रमुख Amar Preet Singh ने ऑपरेशन सिंदूर को किया याद! कहा- दुनिया ने देखी भारत की विध्वंसक ताकत, वायु सेना हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज की FIR

Indian Air Force का 94वां स्थापना दिवस, Hindan Air Force Station पर भव्य परेड