कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक निकाला मार्च, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

By अनुराग गुप्ता | Jun 20, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई और 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ ग्रैंड ओल्ड पार्टी ने सोमवार को जंतर-मंतर में प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने के लिए संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक का विरोध मार्च निकाला। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, मुकुल वासनिक समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। 

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उनके सामने राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान पार्टी के कुछ सांसदों के साथ दिल्ली पुलिस के कथित दुर्व्यवहार तथा अग्निपथ योजना का मुद्दा उठाया। 

इसे भी पढ़ें: 'हिटलर की राह चलेगा तो उसी की मौत मरेगा', PM मोदी पर कांग्रेस नेता का आपत्तिजनक बयान  

राजनीति कर रहे हैं मोदी और शाह

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह लोकतंत्र का मुखौटा पहनकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के सत्याग्रह में भाग लेते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता गांधी जी के विचारों के आधार पर सत्याग्रह कर रहे हैं। कहीं आपने पथराव देखा? कहीं आगजनी देखी ?

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल