राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार न मानने पर टीवीके सरकार छोड़ेंगे कांग्रेस मंत्री: राजेश कुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 31, 2026

तमिलनाडु के मंत्री एस. राजेश कुमार ने कहा कि अगर गठबंधन सहयोगी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने 2029 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के कांग्रेस के रुख का समर्थन नहीं किया, तो कांग्रेस के दोनों मंत्री राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देंगे। नागरकोइल (तमिलनाडु), 31 अगस्त तमिलनाडु के मंत्री एस. राजेश कुमार ने कहा है कि यदि गठबंधन सहयोगी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) पार्टी 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का समर्थन नहीं करती है तो कांग्रेस के दोनों मंत्री राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देंगे। साथ ही उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ही भारत के अगले प्रधानमंत्री होंगे।

रविवार को कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में राजेश कुमार की नाराजगी सामने आई। उनके बयान से संकेत मिलता है कि कांग्रेस अपने रुख से कोई समझौता करने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि, विश्वनाथन से तत्काल इस बारे में प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

कुमार के बयान से कांग्रेस और टीवीके के बीच संबंधों में दरार पैदा होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रमुख खबरें

Ken-Betwa Link Project: उमंग सिंघार के समझाने पर पन्ना में 27 दिन बाद समाप्त हुआ धरना

Agra के तीन मतदेय स्थलों पर 26 अक्टूबर को दोबारा होगा MLC Election का मतदान

Jamia Millia Islamia में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर विवाद, ऑनलाइन कक्षाएं शुरू

Delhi High Court का अहम फैसला, आवारा जानवर सामने आने पर भी चालक लापरवाही से मुक्त नहीं