कर्नाटक में विकास परियोजनाओं में देरी को कांग्रेस विधायक ने किया स्वीकार, वित्तीय प्रतिबद्धताओं को ठहराया जिम्मेदार

By अभिनय आकाश | Jan 06, 2025

कांग्रेस विधायक राघवेंद्र हितनाल ने कर्नाटक में विकास परियोजनाओं में देरी को स्वीकार किया है और इसके लिए सरकार की प्रमुख गारंटी योजनाओं को लागू करने के लिए आवश्यक वित्तीय प्रतिबद्धताओं को जिम्मेदार ठहराया है। व्यय के पैमाने पर प्रकाश डालते हु  हितनल ने कहा कि जब से हमारी सरकार ने गारंटी कार्यक्रम शुरू किया है, विकास कार्यों में कुछ बाधाएँ आई हैं। हर साल, हमें लगभग 54,000 करोड़ रुपये आवंटित करने पड़ते हैं। अब तक के वित्तीय परिव्यय के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा पिछले नौ महीनों में हमने लगभग 39,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, और अगले पांच वर्षों में हर साल 54,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: IIT Madras के छात्रों से Rahul Gandhi ने की बातचीत, बताया Congress और BJP में क्या अंतर है?

हम मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से भी अनुरोध कर रहे हैं कि कम से कम शक्ति योजना जैसी दो योजनाओं को छोड़ दें और घर दें, देखते हैं वह क्या फैसला करते हैं; जो भी फैसला होगा हम उसके साथ खड़े रहेंगे। मुख्यमंत्री भी धन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं, हम भी उनके साथ खड़े रहेंगे। मगदी से कांग्रेस विधायक एचसी बालकृष्ण ने सबसे पहले सुझाव दिया था कि अगर पार्टी चुनाव में खराब प्रदर्शन करती है तो पार्टी शासन को गारंटी योजनाओं को वापस लेना चाहिए।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया और पत्नी को High Court का समन, MUDA जमीन घोटाले की File फिर खुली

Women Reservation पर जल्दबाजी क्यों? Kharge का Kiren Rijiju को पत्र, चुनाव बाद हो All-Party Meeting

एशियाई खेलों में पदक जीतने के ‘अधूरे काम’ को पूरा करना चाहती हैं मीराबाई चानू

IRGC Navy Commander Alireza Tangsiri भी मारे गये, Iran का गुस्सा आसमान पर, Middle East में आग भड़की