कांग्रेस विधायक ने लगाया मंत्री पुत्र पर रेमडेसिवर की काला बाजारी का आरोप, मंत्री सिलावट ने कहा दूंगा मानहानि का नोटिस

By दिनेश शुक्ल | May 06, 2021

इंदौर। इंदौर के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने प्रदेश सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट के बेटे और उनके पूरे परिवार पर रेमडेसिविर इंजेक्शन की काला बाजारी करने का आरोप लगाया है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर मे इंदौर के सक्रिय कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने मीडिया को सनसनीखेज बयान देते हुए सरकार व प्रशासन पर सवाल उठाये हैं। कांग्रेस विधायक के आरोपों के बाद अब राजनीति तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस विधायक के बयान की निंदा की है, तो वहीं मंत्री सिलावट ने भी विधायक संजय शुक्ला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

इसे भी पढ़ें: भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ने किया पश्चिम बंगाल को लेकर विवादित ट्वीट, कांग्रेस हुई हमलावर

बता दें कि कांग्रेस विधायक ने मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के पुत्र चिंटू सिलावट और उनके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाये और कहा कि ये लोग जीवन रक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन की काला बाजारी कर रहे है और दूसरी तरफ मंत्री जी घर में चूडिय़ां पहन कर बैठे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार