CM योगी से मिलीं कांग्रेस विधायक अदिति सिंह, पार्टी ने भेजा नोटिस

By अंकित सिंह | Oct 18, 2019

कांग्रेस के लिए अपनी पार्टी को संभालना एक चुनौती बनता जा रहा है। आये दिन कोई ना कोई दिन पार्टी को छोड़ दूसरे पार्टी से जुड़ रहा है। इसके अलावा कुछ ऐसे नेता भी जिन्होंने भाजपा से करीबी रिश्ता बनाएं हुए हैं। इन्हीं नेताओं में से एक हैं रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह। अदिति सिंह भले ही कांग्रेस में हैं पर आए दिन वो भाजपा के समर्थन में बयान देती रहती हैं। अदिति सिंह ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद एक बार फिर अदिति सिंह भाजपा से जुड़ने की अटकलें लगाई जा रही है। 

 

इस मुलाकात के बाद कांग्रेस की बेचैनी बढ़ गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जो लोग स्वार्थ के बारे में सोचते हैं और उनकी कोई विचारधारा नहीं है। वे कहीं भी जा सकते हैं। हमने अदिति सिंह को नोटिस दिया है। जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अदिति सिंह के खिलाफ पार्टी सीधे कार्यवाई करने से बच रही है। 

 

प्रमुख खबरें

Delhi blast case probe:दिल्ली ब्लास्ट केस में 9वीं गिरफ्तारी, आत्मघाती हमले की कसम खाने वाला सुसाइड बॉम्बर यासिर डार अरेस्ट

Bhima Koregaon: जमानत की पाबंदियों में ढील, बॉम्बे हाई कोर्ट ने गौतम नवलखा को दिल्ली लौटने की अनुमति दी,

BMC Election 2025: एकला चलो की राह पर अजित पवार, 50 सीटों के लिए बनाया प्लान

गरीब कल्याण भाजपा का संकल्प, विपक्ष पर भड़के शिवराज, कहा- लोकतंत्र को भीड़तंत्र में बदलना ठीक नहीं