इंदौर से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला हुए भावुक, स्थानीय प्रशासन और सरकार पर लगया आरोप

By दिनेश शुक्ल | Apr 16, 2021

इंदौर। कोरोना के चलते इंदौर शहर के बिगड़ते हालातों को बयां करते हुए शुक्रवार को कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला भावुक हो गए और मीडिया के सामने ही उनके आंसू निकल पड़े। उन्होंने कहा कि उनका बेटा भर्ती है। उसे अभी तक इंजेक्शन तक नहीं मिला है। साथ ही चेतावनी दी कि सरकार और प्रशासन ने दो दिनों में ऑक्सीजन और इंजेक्शन की व्यवस्था नहीं की तो वह आत्मदाह करेंगे।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के दमोह उप चुनाव में मतदान के एक दिन पहले गाड़ी में नगदी से हड़कंप, कांग्रेस ने लगाए आरोप

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि शहर में इन दिनों हालात बहुत ही ज्यादा खराब होते जा रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों को न तो अस्पताल में बिस्तर मिल रहे हैं और न ही ऑक्सीजन है और न ही इंजेक्शन। उन्होंने कहा कि शहर में लाशों के ढेर लग रहे हैं लेकिन शहर के मंत्री और भाजपा विधायक नदारद हैं। उनका आरोप था कि कलेक्टर एडीएम फोन नहीं उठाते। उन्होंने आग्रह किया कि भाजपा राजनीति से ऊपर उठकर शहर में बीमारों की मदद के लिए आगे आए।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान