MP में सियासी संकट के बीच कमलनाथ के विधायकों को लाया जाएगा जयपुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2020

जयपुर। मध्य प्रदेश में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच वहां के कांग्रेस विधायकों के बुधवार दोपहर जयपुर पहुंचने की संभावना है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने यहां बताया कि ये विधायक 11 बजे के आसपास विशेष विमान से यहां पहुंचेंगे। सूत्रों के अनुसार पार्टी के 80 से अधिक विधायक यहां आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद मध्य प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदला है। इसके मद्देजनर कांग्रेस अपने विधायकों को कांग्रेस शासित राजस्थान के जयपुर शहर में ला रही है। उन्हें यहां शहर के बाहर एक रिजोर्ट में ठहराया जाना है।

प्रमुख खबरें

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब Cab Booking से पहले नहीं मांग सकेंगे Tip, Ministry ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar में फिर दौड़ेगी Sugar Mill की चाशनी, सुधा की तर्ज पर Vegfed Booth भी खुलेंगे