कांग्रेस विधायक ने ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष को दी ‘फ्लाइंग किस’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2019

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा में उस समय ठहाकों की आवाज गूंजी जब कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के मुद्दों को उठाने की अनुमति मिलने के बाद अध्यक्ष एस एन पात्रो को ‘फ्लाइंग किस’ दी। 

इसे भी पढ़ें: कमल हासन ने की नवीन पटनायक से मुलाकात, बोले- वरिष्ठ नेता गठबंधन पर करेंगे फैसला

विधायक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में पेयजल की समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।विधायक पिछले सप्ताह भी सुर्खियों में रहे जब वह शीतकालीन सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पास गए और उनसे पूछा, ‘‘सर, क्या आप खुश हैं?’’ पटनायक ने भी फौरन जवाब दिया, ‘‘मैं बहुत खुश हूं।’’ बीजद अध्यक्ष इस साल की शुरुआत में अपने चुनाव अभियानों के दौरान मतदाताओं से अक्सर पूछते थे कि क्या वे खुश हैं। यह वाक्यांश राज्य में इतना लोकप्रिय हुआ कि ‘क्या आप खुश हैं?’ लिखी हुई टी-शर्ट ऑनलाइन बिकने लगी।कश्मीर में पाबंदियों पर SC ने कहा, मुद्दे की गंभीरता के बारे में जानते हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा