By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2021
इंदौर। मध्य प्रदेश की कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया की शनिवार तड़के यहां एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 49 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि भूरिया पिछले 12 दिन से इंदौर के शैल्बी अस्पताल में भर्ती थीं। वह विधानसभा में अलीराजपुर जिले के जोबट क्षेत्र की नुमाइंदगी करती थीं। शैल्बी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक विवेक जोशी ने बताया कि भूरिया के फेफड़ों में 70 प्रतिशत से ज्यादा संक्रमण था।