बीजापुर में पार्टी की भरोसा यात्रा के दौरान मोटरसाइकिल से गिरने से कांग्रेस विधायक घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2023

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को पार्टी की भरोसा यात्रा के दौरान मोटरसाइकिल से गिरने से सत्ताधारी दल कांग्रेस के एक विधायक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विक्रम मंडावी के तुनकीगुट्टा पहाड़ी के करीब मोटरसाइकिल से गिरने से कंधे पर चोटें आई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि वाहन में पीछे बैठे बीजापुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर को भी दुर्घटना में मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि घटना आज शाम उस समय हुई जब मंडावी मद्देड़ गांव में भरोसा यात्रा का समापन कर लौट रहे थे। घटना के बाद दोनों को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीजापुर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर यशवंत कुमार ध्रुव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से जानकारी मिली है कि विधायक के कंधे की हड्डी में चोट लगी है। उन्हें एम्बुलेंस से जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित किया जा रहा है।

कांग्रेस ने अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए सोमवार को राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में एक दिवसीय भरोसा यात्रा रैली निकाली थी। यात्रा के दौरान पार्टी ने भाजपा पर भी निशाना साधा कि उसने अपने 15 साल के शासन (2003-2018) के दौरान राज्य के लोगों से धोखा किया है।

प्रमुख खबरें

Digvijay Singh की RSS तारीफ से Congress में बवाल, Rahul Gandhi बोले- आप गलती कर गए!

Benefits of Yoga: बिस्तर पर करें ये 2 योगासन, 7 दिन में पिघलेगी पेट की चर्बी, महिलाओं के लिए खास

नए साल में Delhi की महिलाओं को मिलेगी बड़ी सौगात! Pink Saheli Smart Card से होगी मुफ्त बस यात्रा

Women International Cricket में 10 हजार रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय बल्लेबाज बनीं Smriti Mandhana