कंगना रनौत को कांग्रेस विधायक ने कहा नाचने गाने वाली, दिग्विजय बोले-कौन हैं कंगना ?

By दिनेश शुक्ल | Feb 20, 2021

भोपाल।  फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में फिल्म धाकड़ की शूटिंग कर रही हैं, लेकिन किसान आंदोलन को लेकर किए गये ट्वीट के बाद वे यहां कांग्रेस के निशाने पर आ गई हैं। कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे ने कंगना को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्होंने नाचने गाने वाली बता दिया, तो वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने यहां तक कह दिया है कंगना कौन हैं ?

इसे भी पढ़ें: भाजपा कार्यकर्ता को ब्लेकमेल करने वाला कथित पत्रकार और उसकी महिला सहयोगी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

उन्होंने कलेक्टर से कहा था कि कंगना जैसी नाचने-गाने वाली महिला यदि किसानों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचा रही है और इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता खड़े होते हैं, तो पुलिस उन पर लाठीचार्ज करती है। पुलिस कठपुतली न बने, एक महिला के चक्कर में पुलिस ने कांग्रेसियों पर बहुत ज्यादा लाठीचार्ज किया है। वही कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे की कंगना के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी को लेकर शनिवार को पत्रकारों ने पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्होंने जवाब दिया कि ये कंगना कौन है? इतना कहकर वे आगे चले गए। 

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर