साइकिल से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक धक्का लगाते दिखे

By दिनेश शुक्ल | Feb 22, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। इससे पहले कांग्रेस विधायक पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में साइकिल से विधानसभा पहुंचे। इस दौरान चढ़ाई होने की वजह से अधिकतर कांग्रेस विधायकों को बीच रास्ते में साइकिल से उतरना पड़ गया। पूर्व मंत्री व विधायक पीसी शर्मा और जीतू पटवारी साइकिल से चढ़ाई नहीं चढ़ पाए और उन्हें साइकिल से उतकर अपने वाहन से विधानसभा जाना पड़ा। इसके बाद विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता वापस लौट गए।

इसे भी पढ़ें: गिरीश गौतम मध्य प्रदेश विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, आज से बजट सत्र शुरू

इसके बावजूद विधायक साइकिल से विधानसभा की तरफ बढ़े, लेकिन चढ़ाई होने के कारण कई विधायकों को साइकिल से उतरना पड़ा और अपने वाहनों से विधानसभा जाना पड़ा। हालांकि, विधायक आरिफ मसूद, कुणाल चौधरी विधानसभा तक साइकिल से पहुंचे, लेकिन वे भी बीच रास्ते में साइकिल को धक्का देते नजर आए। 

प्रमुख खबरें

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान