तिरंगे के अपमान को लेकर मौन धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक

By सुयश भट्ट | Aug 16, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान के बाद सियासत गरमा गई है। तिरंगे के अपमान को लेकर सोमवार को भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरिफ मसूद ने गांधी प्रतिमा के नीचे बैठ कर अपने समर्थकों के साथ मौन धरना दिया है।

आपको बता दें कि सांकेतिक धरने पर बैठे मसूद ने सरकार से राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करने की भी मांग की है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि भारतीय ध्वज संहिता 2002 किसी दूसरे झंडे को भारतीय झंडे के बराबर ऊंचाई या उससे ऊपर नहीं फहराया जाना चाहिए। इसके बावजूद आगर-मालवा के भाजपा मुख्यालय पर तिरंगे का अपमान किया गया।

दरअसल मामला स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुआ। जहां भोपाल के बीजेपी मुख्यालय और आगर में बीजेपी के जिला मुख्यालय पर भी झंडा फहराया गया। इसी दौरान तिरंगे से ऊंचा बीजेपी पार्टी का झंडा लहरा रहा था। जिसके बाद आगर से विधायक विपिन वानखेड़े ने कहा कि कुछ ही दिन पहले आगर में बीजेपी नेता ने भारत माता का फोटो फाड़कर अपमान किया था।

इसे भी पढ़ें:स्वतंत्रता दिवस पर BJP ने किया ‘राष्ट्रीय ध्वज’ का अपमान, कांग्रेस विधायक करेंगे मौन धरना 

वहीं दूसरा मामला राजगढ़ जिले का है। जहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समारोह में प्रभारी मंत्री मोहन यादव शामिल हुए थे। वहीं फूलों से सजी गाड़ी में परेड की सलामी लेने प्रभारी मंत्री निकले। लेकिन जिस गाड़ी में वे सवार होकर सलामी ले रहे थे उसी गाड़ी पर देश का तिरंगा उल्टा लटका था।

प्रमुख खबरें

जब कैटरीना कैफ की पार्टी में टकराए दो खान! 2008 का वो ऐतिहासिक झगड़ा जिसने बॉलीवुड को दो हिस्सों में बांट दिया था

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने और टॉप 50 रैंकिंग पर Syndrela Das की नजर

Saudi Arabia ने हूतियों पर दागी मेड इन चाइना मिसाइल, यमन के रेगिस्तान में ही जा गिरी

NSE की पूर्व MD चित्रा रामकृष्ण को SC से झटका, याचिका पर सुनवाई से इनकार