कांग्रेस सांसद ने ‘वंदे भारत’ उड़ान का अधिक किराया वसूले जाने का लगाया आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने एअर इंडिया पर वंदे भारत मिशन के तहत संचालित उड़ानों के लिए अधिक किराया वसूलने और कदाचार का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी को लिखे पत्र में औजला ने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मंत्री इस मामले में दखल दें। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता मनीष तिवारी कोरोना वायरस से संक्रमित

उन्होंने कहा, ‘‘वंदे भारत मिशन के तहत उड़ानों का संचालन विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए शुरू किया गया था, लेकिन यह एयरलाइन के लिए पैसे बनाने का माध्यम बन गईं। इस तरह का कदाचार संगठन के भीतर की मिलीभगत के बिना नहीं हो सकता।’’ कांग्रेस सांसद ने आस्ट्रलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा में मौजूद पंजाब के कई यात्रियों की शिकायतों का हवाला भी दिया।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव