कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी लोक लेखा समिति के अध्यक्ष नियुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2020

नयी दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) का अध्यक्ष पुन: नियुक्त किया गया है। लोकसभा सचिवालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

लोक लेखा समिति के सदस्यों का चुनाव हर साल होता है। 22 सदस्यीय पीएसी में 15 सदस्य लोकसभा से और सात सदस्य राज्यसभा से होते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चौधरी को पुन: पीएसी का अध्यक्ष नियुक्त किया।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी