कांग्रेस सांसद और कैप्टन अमरिंदर पत्नी प्रनीत कौर ने बनायी चुनाव प्रचार से दूरी, कहा- परिवार सबसे महत्वपूर्ण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2022

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, लेकिन कांग्रेस सांसद प्रनीत कौर ने लगातार चुनाव प्रचार से दूरी बनाई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी प्रनीत कौर पटियाला में चुनाव प्रचार से दूर रहती हैं। उनका कहना है कि “परिवार सबसे महत्वपूर्ण है और सभी चीजों से ऊपर है”। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होने के बाद पिछले साल कांग्रेस छोड़ने वाले अमरिंदर सिंह अपना राजनीतिक संगठन पंजाब लोक कांग्रेस बनाकर पटियाला शहरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: हिजाब के पक्ष में नहीं, लेकिन लड़कियों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे गुंडों के खिलाफ : जावेद अख्तर

कांग्रेस ने पिछले साल नवंबर में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर उनकी कथित “पार्टी विरोधी गतिविधियों” के लिए स्पष्टीकरण मांगा था। इसके बारे में पूछे जाने पर प्रनीत कौर ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें ऐसा कोई नोटिस नहीं मिला है, लेकिन उन्होंने इसके बारे में केवल अखबारों और सोशल मीडिया पर पढ़ा है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश