Haryana elections: कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा का बयान, कहा - भाजपा मेरा स्वागत करने को तैयार है क्योंकि वे बहुत कमजोर हैं

By रितिका कमठान | Oct 05, 2024

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है। एक फेज में हो रहे इस चुनाव के बीच कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने बड़ा बयान दिया है। कुमारी शैलजा ने शनिवार को कहा कि भाजपा मेरा स्वागत करने के लिए तैयार है, क्योंकि वे पहले से ही बहुत कमजोर हैं। 

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने हरियाणा चुनाव के लिए हिसार के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इससे पहले शुक्रवार को एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने कहा था कि वह एक वरिष्ठ नेता हैं और उनमें इतना सामर्थ्य है कि उन्हें शीर्ष पद के लिए मजबूत दावेदार माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि "देखिए, इसका जवाब केवल हाईकमान को देना होगा, वे ही निर्णय लेंगे। कुछ लोग हैं जो विचाराधीन होंगे, और मुझे लगता है कि शैलजा भी वहां होंगी। वरिष्ठता में, काम में, सब चीजों में नाम और राजनीति और ये राजनीतिक निर्णय तो हाईकमान देखेगा। ये राजनीतिक निर्णय हाईकमान द्वारा लिए जाएंगे),"। उन्होंने कहा, "तो ऐसे में शैलजा को हाईकमान नज़र अंदाज़ तो नहीं करेगा।" 

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में आज दो करोड़ से अधिक लोग मतदान करने आएंगे। ये सभी मतदाता तय करेंगे कि भाजपा तीसरी बार सत्ता में आएगी या कांग्रेस दस साल के अंतराल के बाद सत्ता में वापसी करेगी।

Stay updated with politics, crime, and breaking updates from the state with Maharashtra Latest News in Hindi Today only on Prabhasakshi.

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच