Congress MP Dies During Bharat Jodo Yatra | भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह की मौत, अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

By रेनू तिवारी | Jan 14, 2023

चंडीगढ़। जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार सुबह पंजाब के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया। वह यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उनकी धड़कन बढ़ गई। कांग्रेस नेता को फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलते ही राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से निकल कर अस्पताल पहुंचे। यात्रा को दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा, “आज दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।” 

प्रमुख खबरें

असम के लोक संगीत से NASA के Cosmic Rhapsody तक, Joi Barua का सुरम्य सफर, जो संगीत को ले गया सितारों के पार

सख्त कदमों से Assam में थमा गैंडों का अवैध शिकार, Sarbananda Sonowal ने बताई 10 साल की उपलब्धि

Turkey School Shooting में 11 घायल और 2 की हालत गंभीर, Bullying दावों की होगी जांच

IOA President PT Usha का बयान, Asian Games में खिलाड़ियों की रहने की दिक्कतें दूर हुईं