कांग्रेस सांसद ने अमित शाह को पत्र लिखा, असम-मिजोरम सीमा विवाद में हस्तक्षेप करने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

गुवाहाटी। कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर असम और मिजोरम की सीमा पर शांति सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। गोगोई ने गृह मंत्री को यह पत्र असम-मिजोरम सीमा पर हिंसक संघर्ष में पांच पुलिसकर्मियों समेत कम से कम छह लोगों के मारे जाने और 50 अन्य के घायल होने के एक दिन बाद लिखा है। असम से लोकसभा सदस्य गोगोई ने यह भी कहा कि विवादित सीमा पर हिंसा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में ‘‘संवैधानिक तंत्र की असफलता’’ है।

इसे भी पढ़ें: जर्मनी के केमिकल साइट पर जोरदार विस्फोट,आसमान पर फैला काला धुआं; चेतावनी जारी

शाह ने दो दिन पहले पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करके सीमा विवाद को हल करने की जरूरत को रेखांकित किया था। गोगोई ने कहा,‘‘ यह (हिंसा) घटना कुछ दिन पहले गृह मंत्री के पूर्वोत्तर के दौरे और क्षेत्र में समृद्धि और सीमा मुद्दों के संदर्भ में स्थिरता का वादा करने के बावजूद हुई है। फिर भी इस प्रकार का अत्याचार जारी है।’’ उन्होंने कहा कि और लोगों के जीवन पर खतरा आ सकता है,‘‘ इसलिए मैं आपसे उचित कदम उठाने के लिए इस मामले पर तत्काल गौर करने की अपील करता हूं। सरकार असम की सीमाओं की रक्षा और शांति सुनिश्चित करे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता