पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस सांसदों का जोरदार प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के सांसदों ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ बुधवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और पार्टी के कई अन्य सांसद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस सांसदों ने अपने हाथों में तख्तियां भी ले रखी थीं जिन पर गैस सिलिंडर की तस्वीर थी और उसका मूल्य 1000 रुपये लिखा हुआ था। उन्होंने ‘गरीब, मजदूर, किसान को तंग करना बंद करो’ और ‘जवाब तुमको देना होगा’ के नारे भी लगाए।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री