Congress MLAs के अजब बयान, अमीन खान बोले- हिंदू राष्ट्र में भी कोई नहीं मारेगा, सफिया बोलीं- हम राम-कृष्ण के वंशज

By अंकित सिंह | Mar 02, 2023

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में आगामी चुनाव की रणनीति के हिसाब से सरकार कई बड़े ऐलान भी कर रही है। राजस्थान में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष राजनीति के लिए जानी जाती है। लेकिन राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के 2 मुस्लिम विधायकों ने कुछ ऐसे बयान दिए हैं जिसको लेकर अब चर्चा खूब हो रही है। विधानसभा में बोलते हुए कांग्रेसी विधायक साफिया जुबेर ने खुद को और मेव समाज को राम और कृष्ण का वंशज बताया। उन्होंने कहा कि मैं और मेव लोग अलवर, भरतपुर, नूंह और थोड़ा मथुरा में बसते हैं जहां भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था।

इसे भी पढ़ें: नहर व पेंशन को चुनावी मुद्दा बना कर गहलोत ने भाजपा पर भारी दबाव बना दिया है

कांग्रेस विधायक ने कहा कि अब तो वक्त गुजारते हैं। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक ने कहा कि अगर यह हिंदू राष्ट्र हो जाएगा तब भी हम को कोई मारेगा नहीं। हम हिंदू धर्म को अच्छे से जानते हैं, हिंदू भी दूसरे इंसान की रक्षा करेगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि या धर्मनिरपेक्षता कागजों में है। राजस्थान में हर स्कूल में आज एक संप्रदाय के नाम की पूजा से कार्यक्रम शुरू होते हैं। यह धर्मनिरपेक्ष देश की मजबूती का निशान नहीं है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद