कांग्रेस, मुसलमानों को भाजपा का डर दिखा कर वोट मांग रही: असदुद्दीन ओवैसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2019

किशनगंज। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने लोगों से अपनी पार्टी को जिताने की अपील करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर वोट मांग रही है जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी का विरोध कर वोट हासिल करने वाले नीतीश कुमार अब भाजपा की गोद में बैठे गये हैं। ओवैसी ने यहां जनसभा को सम्बोधित करते हुए एआईएमआईएम उम्मीदवार अख्तरुल इमान को वोट देने की अपील की और कहा कि सीमांचल के सड़क से लेकर पुल पुलिया का विकास तथा गरीबों की आवाज को दिल्ली तक पहुंचाने का काम करेंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असादुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर वोट मांग रही है जबकि उसके शासन में ही भागलपुर के दंगे और बाबरी मस्जिद के परिसर को खोलने जैसे कृत्य हुए थे।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय सुरक्षा पर कांग्रेस के रूख को लेकर देश को गुमराह कर रहे हैं PM: आजाद

उन्होंने दावा किया कि तीन तलाक का बिल लोकसभा जब पहुंचा था उस वक्त आपके असदुद्दीन ओवैसी ने इसका विरोध किया। ओवैसी ने लोगों से कहा कि अब आपके पास यह सुनहरा मौका है। यदि एक और सांसद अख्तरुल इमान को जिता कर लोकसभा भेजेंगे तो वहां मेरी ताकत दोगुनी हो जाएगी और आप को न्याय मिलेगा, अबकी बार गफलत का शिकार ना हो। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से गरीबों, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के मामले काफी बढ़े हैं। लोगों के जातिवाद में उलझने के कारण देश की तरक्की होने के बजाय लोग तबाह व बर्बाद होते नजर आ रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

PM Modi की कैबिनेट ने Rabi Crops के MSP में की बढ़ोतरी, Ashwini Vaishnaw ने दी जानकारी

Bangladesh के 33,851 पूजा मंडपों की NTMC App से होगी निगरानी, 24 घंटे मुस्तैद रहेगी पुलिस

UP Police के सभी केस CBI को सौंप दें, अज्ञात पर FIR दर्ज करने को लेकर Supreme Court की सख्त टिप्पणी

Tata Sons की Listing पर वोटिंग रोकने का आरोप, Venu Srinivasan ने उठाई जांच की मांग