कांग्रेस को ‘बड़ी सर्जरी’ की जरूरत, सिर्फ विरासत पर निर्भर नहीं रहना चाहिए: मोइली

By अंकित सिंह | Jun 10, 2021

कांग्रेस एक बार फिर से बिखराव की ओर बढ़ रही है। जितिन प्रसाद जैसे एक और युवा नेता ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। इसी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने बड़ा बयान दिया है। मोइली ने जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर कहा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को नेताओं को आगे बढ़ाते वक्त वैचारिक प्रतिबद्धता देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जितिन प्रसाद की पार्टी के लिए वैचारिक प्रतिबद्धता शुरू से ही संदिग्ध थी। मोइली ने एक और बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस को ‘बड़ी सर्जरी’ की जरूरत है, उसे प्रतिस्पर्धी राजनीति की तैयारी करनी चाहिए और सिर्फ विरासत पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। आपको बता दें कि इससे पहले मलिकार्जुन खड़गे ने कहा जितिन प्रसाद को कांग्रेस में सभी लोग सम्मान देते थे। उन्होंने अचानक अपना स्टैंड बदल दिया, ये बहुत दुख की बात है। हो सकता है 8-10 साल हमारे लिए ठीक न हों लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हम विचारधारा छोड़ें। ये नहीं होना चाहिए था। 

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग