कांग्रेस का नया दांव, रघुबर दास के खिलाफ गौरव वल्लभ को बनाया उम्मीदवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ को झारखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की ओर से शनिवार रात दो उम्मीदवारों की सूची जारी की गई जिसमें वल्लभ का नाम प्रमुख है जिन्हें जमशेदपुर-पूर्व से उम्मीदवार बनाया गया है।

 

इस विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री रघुबर दास वर्तमान में विधायक हैं। रामगढ़ से ममता देवी को टिकट दिया गया है। मुख्यमंत्री के खिलाफ उम्मीदवार बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर वल्लभ ने कहा, मैं इस चुनौती को स्वीकार करता हूं। इस क्षेत्र और झारखंड के लोगों के साथ पिछले पांच वर्षों में सिर्फ धोखा हुआ है। जनता रघुबर दास और भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। झारखंड में कांग्रेस 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में झामुमो और राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। वह 31 सीटों पर लड़ रही है। उधर, कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को छह उम्मीदवारों की भी घोषणा की। 

 

प्रमुख खबरें

Madhya Pradesh : मरम्मत के लिए खड़ी बस के खाई में गिरने से 10 यात्री घायल

ED ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह मामले में उत्तराखंड के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Lok Sabha Election 2024: BJP में शामिल हुए दिल्ली-पंजाब के 1500 ज्यादा सिख, नड्डा बोले- ये हमारे लिए गौरव और खुशी की बात

Apple का सबसे बड़ा iOS तहलका मचाने को तैयार, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे आप