Madhya Pradesh : मरम्मत के लिए खड़ी बस के खाई में गिरने से 10 यात्री घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2024

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में शनिवार को मरम्मत के लिए खड़ी एक निजी बस करोली घाट के पर्वतीय क्षेत्र में 50 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिसके कारण कम से कम 10 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे सभी खतरे से बाहर हैं। बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने कहा, ‘‘ घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है।

इंदौर से अकोला (महाराष्ट्र) जा रही बस की बैटरी में कुछ समस्या आ गई थी, जिसके कारण उसके कर्मचारियों ने मरम्मत के लिए बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।’’ बस को ढलाने में उतरने से रोकने के लिए पहियों के नीचे कुछ बड़े पत्थर रख दिए थे।

उन्होंने बताया कि संभवत: पत्थर खिसक गए होंगे, जिसके कारण वाहन करोली घाट में 50 फुट गहरी खाई में गिर गया। उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटना में 10 से 12 लोग घायल हो गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।

प्रमुख खबरें

Chandra Darshan 2024: चंद्र दर्शन के मौके पर इस विधि से करें चंद्रदेव की पूजा, जानिए महत्व

Uttar Pradesh के सुल्तानपुर में नदी में नहाते समय दो युवक डूबे, एक को बचाया गया

Devendra Fadnavis के काफिले को काले झंडे दिखाने के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया

Dawood Ibrahim के पूर्व सहयोगी सलीम डोला के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर