Operation Sindoor की सफलता पर कांग्रेस का नया प्लान, देश भर में निकालेगी 'जय हिंद यात्रा'

By अंकित सिंह | May 08, 2025

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विपक्षी नेताओं को जानकारी देने के लिए सर्वदलीय बैठक हुई। सरकार ने इस मुद्दे पर राष्ट्रीय एकता की आवश्यकता बताई। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने सरकार और सेना के साथ एकजुटता व्यक्त की। वहीं, कांग्रेस सहीत तमाम विपक्षी दल इसको लेकर खुश हैं। इस बीच खबर यह है कि कांग्रेस पार्टी कल देशभर की सभी प्रदेश कांग्रेस कमिटी (पीसीसी) इकाइयों में 'जय हिंद यात्रा' निकालेगी। इस बात की जानकारी कांग्रेस सूत्रों की ओर से दी गई है।

इसे भी पढ़ें: Punjab में पूर्ण ब्लैकआउट का आदेश, पटाखों के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध

आप सांसद संजय सिंह ने कहा ने पहले कहा कि बैठक में भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में हमें जानकारी दी जाएगी। कल जिस तरह से उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया, जिसके बाद मसूद अजहर चिल्लाता हुआ और यह कहता हुआ नजर आया कि वह धमकी भरा प्रेस रिलीज जारी करेगा, उससे पता चलता है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर पोषित और पोषित आतंकी संगठनों को बड़ा सबक सिखाया है...मैं दिनेश शर्मा के सर्वोच्च बलिदान को नमन करता हूं। भारत सरकार और सेना पाकिस्तान की ऐसी कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता