ईडी के दुरुपयोग से कांग्रेस झुकने वाली नहीं है, ‘विपक्ष मुक्त भारत’ चाहते हैं मोदी और शाह: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ईडी का दुरुपयोग कर रही है और भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व अब ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ नहीं, बल्कि ‘विपक्ष मुक्त भारत’ चाहता है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से कांग्रेस और उसके नेता और कार्यकर्ता झुकने वाले नहीं हैं। गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सोनिया जी को पूछताछ को बुलाए जाने की मैं निंदा करता हूं।

इसे भी पढ़ें: अगले साल राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा गोवा, खेल मंत्री गोविंद गौड़ ने की घोषणा

ये लोग विपक्ष को दुश्मन मानते हैं। पहले ये कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे, अब ये ‘विपक्ष मुक्त भारत’ चाहते हैं।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘ईडी विरोधी दलों की सरकारों को गिराने का एक बड़ा हथियार हो गयी है। इससे घटिया बात कुछ नहीं हो सकती। जांच एजेंसी का दुरुपयोग करके सरकारें गिराई जा रही हैं। पता नहीं ये लोग अपनी अंतरात्मा को कैसे जवाब देते होंगे।’’ उनका कहना था, ‘‘देश में भय, घुटन का माहौल है। इसको समझने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।’’ गहलोत ने कहा, ‘‘ये लोग गांधी परिवार को निशाना बना रहे हैं क्योंकि इस परिवार ने देश की आजादी से लेकर देश के निर्माण तक में व्यापक योगदान दिया है, भारत के लिए बलिदान दिया है। लेकिन इन लोगों (भाजपा) का आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं है। ये ‘अमृतकाल’ मना रहे हैं, इन्हें बताना चाहिए कि आजादी में इनकी विचारधारा के लोगों का क्या योगदान था।’’ राहुल गांधी से हुई पूछताछ का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आज तक मैंने नहीं देखा कि किसी से पांच दिनों तक बुलाकर पूछताछ की जाए। बड़े-बड़े मामलों में ऐसा नहीं होता।’’ उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से पूछताछ का मकसद सिर्फ पार्टी के नेताओं और समर्थकों को हतोत्साहित करना है। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने दावा किया, ‘‘जब भी मोदी जी और अमित शाह की घेराबंदी हो जाती है तो एजेंसियों को आगे कर दिया जाता है। साजिश है हमें चुप करवाने की। हमें रोकने का षडयंत्र है। इनकी नीयत है, विपक्ष मुक्त भारत की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गांधी परिवार और कांग्रेस की तासीर समझने में मोदी जी और अमित शाह को कई जन्म लग जाएंगे। इस तासीर में देश की सेवा करने और देश को बचाने का जुनून है। मोदी जी और शाह इसे नहीं समझ सकते। हम डरने वाले नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi का Gujarat दौरा: 14,000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, PM Kisan की 24वीं किस्त भी होगी जारी

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत