PM Modi Father: कांग्रेस ने अब किया PM मोदी के पिता का अपमान, बीजेपी ने दिया ये रिएक्शन

By अभिनय आकाश | Feb 20, 2023

अडानी विवाद मामले में कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर है। अब कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने अडानी मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की है। अडानी-हिंडनबर्ग विवाद की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की विपक्ष की मांग के बारे में बोलते हुए एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता का मजाक उड़ाया। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने अडानी-हिंडनबर्ग विवाद पर चुटकी लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता का मज़ाक उड़ाया और उन्हें "नरेंद्र गौतम दास मोदी" कहा।

इसे भी पढ़ें: ED के छापे प्रतिशोध की राजनीति, अडाणी की जांच क्यों नहीं हो रही: कांग्रेस

बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

पवन खेड़ा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमित मालवीय ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी और उनके परिवार को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा, "वे अभी भी यह स्वीकार नहीं कर पाए हैं कि एक विनम्र पृष्ठभूमि का कोई व्यक्ति इतना लोकप्रिय नेता बन गया है। गांधी पार्टी में इस प्रकार के तत्वों को प्रोत्साहित करते हैं।

प्रमुख खबरें

RBI के आंकड़ों में Bank Credit 17.94 प्रतिशत उछला, जमा वृद्धि को पीछे छोड़ा

1 नवंबर को दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली, जवाब में BJP का देशव्यापी अभियान! 1984 के दंगों के पीड़ित भी मार्च में होंगे शामिल

IDBI Bank बिक्री पर Congress और BJP में रार, Rahul Gandhi ने बैंक कर्मचारियों का किया समर्थन

अतिचारी गुरु करेंगे 31 अक्तूबर को सिंह राशि में गोचर, देश-दुनिया में दिखेंगे बड़े बदलाव