'कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे करती है', अमित शाह बोले- हिमाचल के विकास में PM मोदी ने कोई कसर नहीं छोड़ी

By अंकित सिंह | Nov 10, 2022

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की प्रचार के लिए आज आखिरी दिन है। आखिरी दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जमकर प्रचार किया। इस दौरान अमित शाह पालमपुर पहुंचे थे जहां उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। अमित शाह ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ झूठे वादे करती है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने हिमाचल के विकास में जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार को भी विकास कार्यों का श्रेय दिया। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि हमारे सेना के जवान और उनके परिजन 40 साल से 'वन रैंक वन पेंशन' की मांग कर रहे थे। कांग्रेस ने चार-चार पीढ़ियों तक शासन किया, लेकिन इस मांग को पूरा नहीं किया। आपने जब 2014 में मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया, 2015 में मोदी जी ने 'वन रैंक वन पेंशन' देने का काम किया।

इसे भी पढ़ें: 'बीजेपी जो कहती है वह करके दिखाती है', पीएम मोदी का तंज- कांग्रेस खुद को जनता से बड़ा समझती है

भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे करती है, झूठी गारंटी बांटती है। राहुल बाबा, हिमाचल वाले ऐसी गारंटी को नहीं मानते, विकास कार्य को मानते हैं। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में मुफ्त गैस सिलेंडर भेजने का काम किया। घर-घर बिजली पहुंचाने और हर गरीब को घर देने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि राम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बने। कांग्रेस हमेशा उलझाए रखती थी और कहती थी मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तिथि नहीं बताएंगे। राहुल बाबा, अब तिथि बताने की जरूरत नहीं है। मोदी जी ने भूमिपूजन कर दिया है, तेजी से भव्य राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। 2024 में भव्य राम मंदिर दिखाई देगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर