कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के चलते तीन तलाक का विरोध किया: जेपी नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2019

धनबाद। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि उसने वोट बैंक की राजनीति के चलते तीन तलाक का विरोध किया और महिला सशक्तिकरण में रोड़ा अटकाने का कुप्रयास किया। धनबाद के गोविंदपुर में एक चुनावी सभा में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने केन्द्र सरकार की महिला सशक्तीकरण से जुड़ी नीतियों और फैसलों का विरोध कर इस नेक कार्य में लगातार रोड़े अटकाने के प्रयास किये हैं।

 

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार मुस्लिम महिलाओं के मुख्य धारा में आने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही आश्चर्यजनक है कि जो तीन तलाक पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, सीरिया और मिस्र जैसे देशों में भी प्रतिबंधित है उसका कांग्रेस कैसे समर्थन कर सकती है? उन्होंने सवाल उठाया, ‘‘जब देश में बाल विवाह और सती प्रथा के खिलाफ कानून बन सकते हैं तो तीन तलाक पर क्यों नहीं?’’

 

प्रमुख खबरें

कांग्रेस ने रायबरेली से Rahul Gandhi, अमेठी से Kishori Lal Sharma को चुनाव मैदान में उतारा

Mizoram में 200 किलोग्राम जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर बरामद

SRH vs RR IPL 2024: रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से दी मात

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम