कांग्रेस में चल रहा मंथन, प्रशांत किशोर की रणनीति पर पार्टी समिति ने सोनिया गांधी को दिए अपने सुझाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2022

नयी दिल्ली। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर द्वारा आगामी आम चुनाव और विधानसभा चुनावों की रणनीति पर विचार-विमर्श की एक श्रृंखला के बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के एक समूह ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपनी सिफारिशें दी हैं और यह उन पर छोड़ दिया है कि वह इन पर कोई फैसला लें तथा संगठनात्मक परिवर्तन की पहल करें। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा गठित आठ नेताओं की समिति ने किशोर की रणनीतिक योजना पर विस्तार से चर्चा की और गांधी को अपने सुझाव देते हुए कई वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया और पुरानी पार्टी को पुनर्जीवित करने के लिए इसे आगे बढ़ाया। 

उन्होंने कहा कि इससे पार्टी को मदद मिलेगी। सिंह के साथ प्रियंका गांधी वाद्रा, अंबिका सोनी, के सी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, पी चिदंबरम और रणदीप सुरजेवाला सोनिया गांधी द्वारा गठित पैनल में शामिल हैं, जिन्होंने इस सप्ताह के दौरान कई घंटों तक बैठक की और कई दौर की चर्चा की। इन चर्चाओं के दौरान वे कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और किशोर से भी मिल चुके हैं। सूत्रों ने कहा कि किशोर ने पहले कांग्रेस में जी -23 के कुछ नेताओं से मुलाकात की थी, जब वह शरद पवार सहित कुछ विपक्षी नेताओं से भी मिले थे।

इस मुलाकात में सुझाव दिया गया था कि नरेंद्र मोदी को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्ष को एकजुट होकर चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा था कि इसके लिए एक गैर गांधी को पार्टी सौंपकर कांग्रेस को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा था कि इसके लिए एक गैर गांधी को पार्टी सौंपकर कांग्रेस को मजबूत करना होगा। किशोर ने 2024 के लोकसभा चुनाव और कई राज्यों के चुनावों के लिए अपनी रणनीतिक योजना में, चुनाव रणनीति योजना, पार्टी में संरचनात्मक और संगठनात्मक परिवर्तन और अन्य दलों के साथ गठबंधन सहित कई उपायों का सुझाव दिया है। 

इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर की कांग्रेस में एंट्री पर बोले कमलनाथ, कोई आए या जाए फर्क नहीं पड़ता 

सोशल मीडिया पर किशोर का 85 पेज का ‘पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन’ भी प्रसारित हो रहा है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए गैर-गांधी नेतृत्व की सिफारिश की थी, जिसका चुनावों में काफी प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने इस प्रस्तुति में समय की आवश्यकता के रूप में कांग्रेस के पुनर्जन्म, उसकी भावना की रक्षा और एक नए ढांचे का निर्माण करने का भी सुझाव दिया है। किशोर ने यह भी कहा कि एक मजबूत कांग्रेस के बिना एक कार्यात्मक संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) नहीं हो सकता है और इसलिए नेतृत्व को पार्टी के पुनर्निर्माण पर ध्यान देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

PM Modi का एक Idea और सपना साकार, Assam के Tea Workers पहली बार करेंगे अयोध्या-काशी यात्रा

Bollywood Wrap Up | Ramayana Teaser को देखकर फैंस हुए खुश लेकिन विवाद को मिली हवा, मामला लीगल है 2 की स्ट्रीमिंग शुरू

फुलेरा में फिर गूँजेगी सचिव जी की आवाज़! Panchayat Season 5 की शूटिंग शुरू, सेट से वायरल हुईं पहली तस्वीरें

नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंदबाजी में लय हासिल करने के लिए खास व्यक्ति को दिया श्रेय, कहा- पहचान बाद में बताउंगा