संसद में मोदी सरकार को घेरने की रणनीति होगी तैयार ! सोनिया गांधी की अध्यक्षता में 14 जुलाई को होगी कांग्रेस की बैठक

By अनुराग गुप्ता | Jul 12, 2022

नयी दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होने वाला है। ऐसे में कांग्रेस नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार करने वाली है। जिसको लेकर कांग्रेस संसदीय रणनीति समिति समूह की बैठक होने वाली है। इस बैठक की अध्यक्षता खुद पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी करेंगी।

इसे भी पढ़ें: मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, दर्जनों नए विधेयकों को किया जा सकता है पेश 

17 जुलाई को होगी सर्वदलीय बैठक

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार ने 17 जुलाई को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में तमाम पार्टियों से विधेयकों को पास कराने के लिए सहयोग की गुहार लगाए जाने की संभावना है। आपको बता दें कि सरकार करीब एक दर्ज नए विधयकों को मानसून सत्र में पेश कर सकती है।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत