एकल जीएसटी, सरल जीएसटी को लेकर प्रतिबद्ध हैं कांग्रेस: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर ‘गब्बर सिंह टैक्स’ के जरिए करोड़ों नौकरियां नष्ट करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी ‘एकल जीएसटी, सरल जीएसटी’ को लेकर प्रतिबद्ध है। गांधी ने जीएसटी को सरल स्वरूप में लागू करने के वादे से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) ने करोड़ों नौकरियों को नष्ट कर दिया जिससे लोगों को बहुत दर्द हुआ और हमारी अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा असर पड़ा। कांग्रेस पार्टी जीएसटी 2.0- एकल जीएसटी, सरल जीएसटी को लेकर प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस ने जो नया वीडियो तैयार किया है, उसमें फिल्म ‘शोले’ के कुछ पात्रों का हवाला देकर मोदी सरकार पर निशाना साधा गया है और यह वादा किया गया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर व्यापारियों को जीएसटी को सरल बनाकर सुविधा दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!

Kerala में CPI(M) को निशाना बना रहा Modi-ED-VD गठजोड़, MV Govindan का आरोप

Sikkim Landslide | सिक्किम में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से तबाही! मलबे के गांव की ओर बहने से कई घर नष्ट, देखें खौफनाक VIDEO

US China Relations | Xi Jinping ने चीन-अमेरिका के बीच मज़बूत रिश्तों की अपील की, बोले-आइए, चीन-अमेरिका दोस्ती के खूबसूरत फूलों को संवारें