कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जनता को हमेशा पीठ दिखाई है : अनुराग ठाकुर

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 27, 2021

जुब्बल । जुब्बल कोटखाई नवार में भाजपा द्वारा आज एक जनसभा का आयोजन किया गया  सभा मे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मंत्री सुरेश भारद्वज, सुखराम चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राष्मिधर सूद, विधायक बलबीर वर्मा, भारती जनारथा, रूपा शर्मा, शशि बाला एवं भाजपा उम्मीद्वाय नीलम सैरईक उपस्थित रही। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर का चुनाव चिन्ह पहले नंबर पर और वो नंबर 1 ही रहेंगे : जयराम ठाकुर

 

नीलम सैरईक ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने एक आम कार्यकर्ता को जनता की सेवा करने का मौका दिया है यह कार्यकर्ताओं को बड़ा सम्मान है। भाजपा ने इन चुनावों में महिलाओं को सम्मान दिया है, बाकी राजनीतिक दल केवल महिला सशक्तिकरण की बात करती है पर भाजपा करके दिखती है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव महिलाओं की लड़ाई है और हम हर बूथ पर जीत दर्ज करेगे, मैंने इस क्षेत्र के सेब की लडाई हर मंच पर लड़ी है और आने वाले समय मे भी लडूंगी। 

इसे भी पढ़ें: फतेहपुर चुनाव --मंत्री समर्थकों की रेस्ट हाउस में एसडीओ से मारपीट पर बवाल

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जुब्बल कोटखाई नवार को दो एसडीएम , अग्निशमन केंद्र और अनेकों दीवाली के उपहार दिए है और आज यहाँ जी जनता जयराम ठाकुर सरकार को रिटर्न गिफ्ट वोट के रूप में देगी।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश की जनता ने मूड बना लिया है और इस बार जनता भजापा के पक्ष में बड़ा मतदान करने जा रही है। भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है और जनता जानती है कि किसने विकास किया है। विपक्ष जनता को कितना भी गुमराह करने की कोशिश कर के ले वह कामयाब नहीं होगी। 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जुब्बल कोटखाई नवार क्षेत्र के लिए कांग्रेस पार्टी का कोई योगदान नहीं है जो पार्टी अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष ना चुन पाए वह एक क्षेत्र का नेतृव क्या करेगी। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जनता को हमेशा पीठ दिखाई है वह जानता का साथ किया देगी, राहुल गांधी से उत्तर प्रदेश को छोड़ कर केरेला से चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि जुब्बल कोटखाई की जनता को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ खड़ा होना चाहिए, इस क्षेत्र के लिए अगर सही माईने में किसी ने काम किया है तो भाजपा सरकार ने किया है और यहाँ से जीत दर्ज करने के बाद भी करेगी। उन्होंने कहा कि ओले से सेब को बचाने के लिए हेल नेट पर 80% सब्सिडी और हेल गन भाजपा की धूमल सरकार की देन थी। 

 

इसे भी पढ़ें: कायकिंग व कनोइंग प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन की स्पर्धाआंे में खिलाड़ियों को किया सम्मानित

 

भाजपा किसान और बागवानों के हक में काम करने वाली पार्टी है, पहले सबको अपनी फसल बेचने दिल्ली जाना पड़ता था पर आज हिमाचल में मंडियों के निर्माण से हम अपनी फसल यहां ही बेच सकते है। यह मंडियां भाजपा की देन है।  भाजपा ने सेब पर लगी इम्पोर्ट ड्यूटी की लड़ाई केंद्र में लड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा बागवानों की लड़ाई लड़ी है और आपकी आवाज के साथ खड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी पार्टी ने महिलाओं को 50% आरक्षण दिया तो वह भाजपा ने दिया, आज बीडीसी  और जिला परिषद में महिला जीत सकती है तो विधानसभा में क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और भाजपा ने आज एक कार्यकर्ता को टिकट दी है।  उन्होंने कहा कि जुब्बल कोटखाई नवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बहन को टिकट दी है हम अपनी बहन को जीता कर विधानसभा पहुंचना है।  हिमाचल की जनता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के शानदार कार्यों पर मोहर लगाएगी और भाजपा को जिताएगी। भाजपा एक जुट होकर चुनाव लड़ रही है । उन्होंने कहा कि भाजपा का उम्मीद्वाय वो होता है जिसके हाथ मे कमल का चुनाव चिह्न होता है और इस चुनाव में भजापा का उम्मीद्वाय ही जीतेगा।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार