Chai Par Sameeksha: Modi Govt के खिलाफ Congress करेगी हल्लाबोल, क्या Bangladesh में होगा Action?

By अंकित सिंह | Dec 29, 2025

प्रभासाक्षी के साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह हमने मनरेगा को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन और बांग्लादेश की स्थिति पर चर्चा की। हमेशा की तरह इस कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे। नीरज कुमार दुबे ने कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कहा कि सरकार जो जी राम जी बिल लेकर आई है, उसका देशभर में स्वागत हो रहा है। हालांकि कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। मनरेगा हो या फिर जी राम जी विधायक हो, उससे किसका फायदा होना था, उन लोगों को फायदा होना था जो देश के ग्रामीण हिस्सों में रहते हैं जो मजदूरी करते हैं, जिन्हें रोजगार चाहिए और वह सब उसका स्वागत कर रहे हैं। लेकिन इस बिल का विरोध कौन कर रहा है, इस बिल का विरोध वह लोग कर रहे हैं जिनको सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक करनी होती है। 

इसे भी पढ़ें: आज के भारत से भी पुराने फोल्डेड माउंटेन रेंज की कहानी... जिसके लिए अपने ही फैसले पर SC को लेना पड़ा U-टर्न

नीरज दुबे ने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। एक पड़ोसी के नाते हम सब बहुत चिंतित हैं। बांग्लादेश के हालात पर भारत सरकार नजर बनाए हुए है। वहां पर जिस तरीके से अल्पसंख्यकों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है, उस पर भारत गौर कर रहा है। नीरज दुबे ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्पसंख्यकों के खिलाफ बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार का मुद्दा वहां के अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के समक्ष भी उठा चुके हैं। नीरज दुबे ने कहा कि अभी हिंदुओं के साथ दुर्व्यवहार का बांग्लादेश में यह दूसरा दौर चल रहा है। हालांकि भारत अभी भी कठोर शब्दों में इसकी निंदा कर रहा है और संबंधित लोगों के समक्ष यह मुद्दा उठाया गया है। इतना ही नहीं, बांग्लादेश में भारत के खिलाफ जो भी दुष्प्रचार चल रहा है, उसको लेकर भी केंद्र सरकार अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कर रहा है।

नीरज दुबे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय डिप्लोमेसी में हर चीज के अलग-अलग तरीके बनाए गए हैं। भारत उन तरीकों को अपनाते हुए आगे बढ़ रहा है। संबंधित अधिकारियों के समक्ष यह मुद्दा कूटनीतिक तौर पर उठाया जा रहा है। तमाम जो विकल्प उपलब्ध है, भारत उसका इस्तेमाल कर रहा है। बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है उसकी वजह से भारत सरकार पूरी तरीके से सतर्क है। भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा बढ़ा चुका है। 

प्रमुख खबरें

Social Media पर वायरल Maggi का मामला, Nestlé ने FSSAI को सौंपी रिपोर्ट, कहा- आरोप बेबुनियाद

अब इस युद्ध को खत्म करने का समय आ गया है: ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा कि ईरान के साथ शांति समझौते पर कुछ ही दिनों में हस्ताक्षर हो सकते हैं

Google Maps की ये Secret Setting बचाएगी पेट्रोल-डीजल का खर्च, Fuel बचाने वाला Route ऐसे चुनें

जोरहाट में AN-32 विमान क्रैश: IAF के 5 जवान शहीद, हादसे की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश