गांधी परिवार के दुर्ग अमेठी-रायबरेली को लेकर क्या है कांग्रेस का प्लान, राहुल और प्रियंका विरासत संभालेंगे या नहीं?

By अंकित सिंह | Apr 04, 2024

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी लड़ाई जबरदस्त तरीके से तेज होती दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन है। हालांकि आश्चर्य की बात है कि कांग्रेस ने अब तक अपनी परंपरागत सीट अमेठी और रायबरेली से कोई उम्मीदवार नहीं उतरा है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश की 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में वह 14 पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। लेकिन रायबरेली और अमेठी को लेकर असमंजस की स्थिति साफ तौर पर दिखाई दे रही है। राहुल गांधी वायनाड का रुख कर चुके हैं। लेकिन वह अमेठी से चुनाव लड़ेंगे या नहीं इस पर फैसला नहीं लिया गया है। जानकारी यह भी है कि अमेठी और रायबरेली को लेकर फैसला गांधी परिवार के सदस्यों को ही करना है। 

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव में उतरने की तैयारी में राबर्ट वाड्रा! बोले- लोग चाहते हैं मैं अमेठी को करूं रिप्रेजेंट

राहुल गांधी 2019 में स्मृति ईरानी से अमेठी में चुनाव हार चुके हैं। यही कारण है कि अमेठी को लेकर कांग्रेस फूंक फूंक के कदम उठा रही है। दूसरी ओर रायबरेली की बात करें तो सोनिया गांधी यहां से प्रतिनिधित्व करती रही है। लेकिन अब वह राज्यसभा की सदस्य हो चुकी हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव लड़ना उनका मुश्किल माना जा रहा है। रायबरेली से इस बात की चर्चा थी कि प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। लेकिन कांग्रेस की ओर से इस पर कुछ खास नहीं कहा जा रहा है। कांग्रेस इस बात को लेकर भी चुप्पी साथ रखी है कि प्रियंका गांधी चुनावी राजनीति आएंगी या नहीं। हालांकि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने एक बयान देकर हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि अमेठी के लोग इस बात की चाहत रखते हैं कि मैं उनका प्रतिनिधित्व करूं। अमेठी और रायबरेली में पांचवी चरण में चुनाव होने हैं जोकि 20 मई को है। 

प्रमुख खबरें

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?

Saraswati Mantra: Maa Saraswati के इन चमत्कारी Mantras के जाप से मिलेगी बुद्धि और ज्ञान में अपार सफलता

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah