कांग्रेस ने 5 लाख वेब वॉरियर्स की सेना तैयार करने की बनाई योजना, भाजपा को घेरने की करेंगे कोशिश

By अनुराग गुप्ता | Feb 03, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस डिजिटल इंडिया में अपने विरोधी को डिजिटली घेरने के लिए योजना बना रहा है। इसके लिए पार्टी पांच लाख वेब वॉरियर्स की एक सेना तैयार करने वाली है और जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पिछले कुछ समय से कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार को घेरने की कवायद में जुटी हुई है। अभी तो कांग्रेस की प्राथमिकताओं की सूची में सबसे ऊपर किसानों का मुद्दा ही है। चाहे कांग्रेस की उत्तर भारत की कोई भी प्रदेश इकाई के सोशल मीडिया अकाउंट को उठाकर देख लीजिए वहां पर आपको किसानों के समर्थन में ट्वीट दिखाई देंगे और सरकार पर नए किसान कानूनों को वापस लिए जाने का दबाव बनाते हुए भी पार्टी प्रतीत होगी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर 50,000 पदाधिकारियों की नियुक्ति करेगा और अन्य 4.5 लाख व्यक्ति कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नेटवर्क बनाएंगे। कोरोना वायरस महामारी के बाद करीब-करीब हर किसी के काम करने का तरीका बदल चुका है और पार्टी को भी यह समझ में आ गया है कि सोशल मीडिया पर अपनी आवाज को बुलंद करना पड़ेगा। 

इसे भी पढ़ें: बजट सत्र: संसद के दोनों सदनों में कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष का भारी हंगामा, जानें दिनभर क्या कुछ हुआ 

लॉकडाउन के दौरान यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, जूम इत्यादि का इस्तेमाल जिस तरह से बढ़ा है उसने कांग्रेस पार्टी को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। 10 महीने के लंबे अनुभव ने कांग्रेस नेतृत्व को कुछ हद तक राहत तो जरूर दी है। क्योंकि भाजपा के सामने कमजोर सोशल मीडिया के होने के बावजूद पार्टी ने 'स्पीक अप अभियान' के जरिए अपनी मौजूदगी जाहिर की और अपने संदेशों को लोगों तक पहुंचाया। इतना ही नहीं आज के समय में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वॉयनाड सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई पार्टी पदाधिकारी ट्वीट के माध्यम से हर एक मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास करते हैं।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा