North-East Elections: पूर्वोत्तर के रूझानों पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

By अंकित सिंह | Mar 02, 2023

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे फिलहाल चेन्नई गई हैं। चेन्नई में ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से पूर्वोत्तर के 3 राज्य मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा के चुनावी नतीजों के बारे में सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अभी फाइनल नतीजे नहीं आए हैं। फाइनल नतीजे आने के बाद देखते हैं कि कहां हमारी सरकार बन रही है और कहां हमारी सरकार नहीं बन रही है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा चुनाव के नतीजे देखते हैं क्योंकि वहां हमने खुद बहुत कम सीट पर चुनाव लड़ा और सोचा कि गठबंधन से हमें बहुमत मिल सकता है। 

इसे भी पढ़ें: पेशे से डॉक्टर माणिक साहा ने जनता की नब्ज पहचानी और भाजपा को दोबारा सत्ता में ले आये

त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन नंबर 1 की पार्टी बनकर उभरी है। उसे 35 सीटों पर बढ़त है। मेघालय में कांग्रेस ने अपने दम पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ 5 सीटों पर आगे हैं। सत्तारूढ़ पार्टी एनपीपी 21 सीट तो बीजेपी 8 सीट पर आगे है। मेघालय में तृणमूल कांग्रेस की 8 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस के लिए नागालैंड से भी स्थिति अच्छी नहीं है। नागालैंड में पार्टी सिर्फ एक सीट पर आगे चल रही है। यहां भाजपा गठबंधन 42 सीटों पर आगे हैं और उसे 12 सीटों का फायदा हो रहा है। वही एनपीएफ 4 सीटों पर आगे है।

प्रमुख खबरें

Thane में Pradeep Purnikar की हत्या पर भड़के Sanjay Raut, शिंदे गुट पर लगाए आरोप

जिस तरह से जवाब दिया...PM मोदी की डिग्री मामले में केजरीवाल की याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने बरकरार रखा 25 हजार का जुर्माना

South Korea के आरोपों पर भड़कीं Kim Yo Jong, कहा DMZ सीमा पर गोलीबारी हुई तो भुगतना होगा

Akhilesh Yadav का आरोप, UP की BJP सरकार ने पहले दिन से PDA के साथ किया भेदभाव