कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2016

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज यहां मामूली उपचार के बाद सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। बुधवार को 69 वर्षीय नेता को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुखार, बीमारी और कंधे में चोट लगने के कारण 11 दिनों तक इलाज किये जाने के बाद 14 अगस्त को उन्हें छुट्टी दे दी गयी थी। अस्पताल के उपाध्यक्ष (प्रबंधक मंडल) डॉक्टर एसपी बयोत्रा ने बताया, ‘‘मामूली उपचार के लिए 17 अगस्त को सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जो सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। गांधी के स्वास्थ्य में शीघ्रता से सुधार हुआ और उन्हें आज छुट्टी दे दी गयी। उन्हें आराम करने, स्वास्थ्य लाभ करने और आगे चिकित्सकीय परामर्श लेते रहने की सलाह दी गयी है।’’

 

अपने अंतिम चिकित्सा बुलेटिन में अस्पताल ने कहा है कि सोनिया गांधी को दोपहर में ‘हालत स्थिर’ रहने पर छुट्टी दे दी गयी। वाराणसी में एक रोड शो के दौरान बीमार हो जाने के बाद सोनिया गांधी को पूर्व में तीन अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा