Congress का 400 रुपये प्रति दिन की राष्ट्रीय न्यनूतम मजदूरी का वादा ही है असली 400 पार : Jairam Ramesh

By Prabhasakshi News Desk | May 01, 2024

नयी दिल्ली । कांग्रेस ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर अपनी ‘श्रमिक न्याय’ गारंटी दोहराते हुए कहा कि 400 रुपये प्रति दिन की राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी देने का उसका वादा ही असली ‘400 पार’ है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने श्रमिकों के लिए पार्टी की गारंटियां गिनायीं और आरोप लगाया कि पिछला 10 साल उनके लिए ‘अन्याय काल’ रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के न्याय पत्र की ‘श्रमिक न्याय’ गारंटियों को याद करना बिल्कुल उपयुक्त है। 

अन्य ‘श्रमिक न्याय’ गारंटियां गिनाते हुए रमेश ने कहा कि पार्टी ने मुफ्त जांच, दवाइयां, उपचार एवं सर्जरी के साथ 25 लाख रुपये के सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज ‘‘सबको स्वास्थ्य अधिकार’’ के तहत देने का वादा किया है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस ने ‘शहरी रोजगार गारंटी’ का भी वादा किया है जिसके तहत शहरी क्षेत्रों के लिए रोजगार गारंटी कानून लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को जीवन बीमा एवं दुर्घटना बीमा भी देगी। रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने सरकारी कामकाज के मूल क्षेत्रों में अनुबंधित रोजगार व्यवस्था भी खत्म करने का वादा किया है।

प्रमुख खबरें

Animesh Kujur की तूफानी दौड़, National Record तोड़कर Commonwealth Games 2026 में बनाई जगह

Human Trafficking पर Supreme Court का ऑपरेशन क्लीन, राज्यों को 4 हफ्ते में AHTU बनाने का आदेश

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

Barcelona के कोच Hansi Flick का बड़ा बयान, Pep Guardiola हैं दुनिया के बेस्ट कोच