Ambedkar Row: अंबेडकर मुद्दे को लेकर कांग्रेस देश भर में करेगी प्रदर्शन, Amit Shah के खिलाफ सड़क पर उतरे नेता

By रितिका कमठान | Dec 19, 2024

बाबा साहब अंबेडकर को लेकर अमित शाह की टिप्पणी के बाद में लगातार बवाल मचा हुआ है। इस मामले में राजनीतिक बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच कांग्रेस इस मामले पर अधिक हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने देश भर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे है।

पीएम ने किया ट्वीट

इस टिप्पणी के बाद मामला काफी गंभीर हो गया है। यह तक कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट करना पड़ा। अपनी टिप्पणी के बाद अमित शाह को भी पीसी करनी पड़ी और जानकारी देनी पड़ी। कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, आरजेडी, वामपंथी दलों और शिवसेना-यूबीटी सहित लगभग सभी विपक्षी दल हमलावर बने हुए है।

प्रमुख खबरें

PM Kisan: महाराष्ट्र के 91 लाख से अधिक किसानों को मिली 1,835 करोड़ रुपये की 24वीं किस्त

Uttarakhand की Roopkund Lake में मिलते हैं मानव कंकाल, Lohajung से शुरू होता है पैदल ट्रेक

Diwali Office Party के लिए परफेक्ट हैं ये 5 स्टाइलिश Outfits, शरारा से इंडो-वेस्टर्न तक

तमिलनाडु में Pasumpon स्थित स्मारक पर Muthuramalinga Thevar की 119वीं जयंती मनाई गई