AAP दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, 'मनीष सिसोदिया इस्तीफा दो' के लगे नारे, कहा- भ्रष्ट लोगों को जाना चाहिए जेल

By अनुराग गुप्ता | Aug 20, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी की अरविंद केजरीवाल सरकार में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई की छापेमारी के बाद उनके इस्तीफे की मांग की। भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस भी आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। ऐसे में कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में पार्टी ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें: सिसोदिया के घर पर CBI की छापेमारी के बाद दिल्ली सरकार ने 12 IAS अधिकारियों का तबादला किया

CBI की 14 घंटे चली छापेमारी

आबकारी नीति मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई ने 14 घंटे तक छापेमारी की। सीबीआई ने आबकारी नीति 2021-22 को तैयार करने और इसके क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार पर अपनी एफआईआर में दावा किया कि मनीष सिसोदिया के एक सहयोगी द्वारा संचालित कंपनी को एक शराब कारोबारी ने कथित तौर पर एक करोड़ रुपए का भुगतान किया।

प्रमुख खबरें

Nagaland के Kiphire में दो गुटों के बीच झड़प, गोलीबारी में 1 की मौत और कई घर खाक

Dhruv Rathee का आरोप, घर से सादे कपड़ों में आए लोगों ने किया अगवा

Shardiya Navratri 2026 पर बन रहे दुर्लभ योग, इन 4 राशियों का चमकेगा करियर और धन लाभ होगा

भारत में स्टारलिंक की शुरुआत में देरी से नाराज हैं Elon Musk, अंबानी पर फिर किया हमला