पेगासस के खिलाफ अमित शाह के आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने अनिल चौधरी को हिरासत में लिया

By अनुराग गुप्ता | Jul 27, 2021

नयी दिल्ली। पेगासस जासूसी विवाद को लेकर मामला और भी ज्यादा गर्माता जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास का घेराव किया। दिल्ली कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और इस्तीफे की भी मांग की। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर सिद्धू को पाकिस्तान से भी मिली बधाई, सियासी दलों ने साधा निशाना 

गौरतलब है कि विदेशी मीडिया ने दावा किया था कि केवल सरकारी एजेंसियों को ही बेचे जाने वाले इजराइल के जासूसी साफ्टवेयर के जरिए भारत के दो केन्द्रीय मंत्रियों, 40 से अधिक पत्रकारों, राहुल गांधी समेत 3 विपक्षी नेताओं और एक न्यायाधीश सहित बड़ी संख्या में कारोबारियों और अधिकार कार्यकर्ताओं के 300 से अधिक मोबाइल नंबर हो सकता है कि हैक किए गए हों।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता