केजरीवाल सरकार की टीकाकरण नीति के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने अरविंद केजरीवाल सरकार की कोरोना रोधी टीकाकरण नीति का विरोध करते हुए सोमवार को प्रदर्शन किया और सभी लोगों को मुफ्त टीका लगाने की मांग की। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार की अगुवाई में कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अक्षरधाम में बने टीकाकरण केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें: पंजाब ने बाल चिकित्सा उपचार प्रोटोकॉल तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समूह की घोषणा की

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोविड संबंधी दिशानिर्देश का उल्लंघन करते हुए कांग्रेस के नेता एकत्र हुए थे, इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुफ्त टीकाकरण की मांग करते हुए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का घेराव करने का प्रयास किया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य