कर्नाटक सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सिद्धारमैया सहित कई कांग्रेस नेता पुलिस हिरासत में

By अंकित सिंह | Mar 04, 2023

बेंगलुरु में कर्नाटक सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सहित कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया गया। कांग्रेस लगातार भाजपा विधायक मदल विरुपाक्ष की गिरफ्तारी की मांग कर रही है, जिनके बेटे को रिश्वत लेते पकड़ा गया था। कांग्रेस कर्नाटक सरकार पर भ्रष्टाचार को छुपाने का आरोप भी लगा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka: हिजाब पहनकर परीक्षा देने की अनुमति संबंधी याचिका के लिए पीठ गठित करेगा न्यायालय

कर्नाटक में लोकायुक्त अधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत कुमार को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े जाने के बाद की गयी छापेमारी में विधायक के पुत्र के घर से छह करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी बरामद की। बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के मुख्य लेखा अधिकारी प्रशांत को बृहस्पतिवार शाम को कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड (केएसडीएल) कार्यालय में एक ठेकेदार से कथित तौर पर 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था।

प्रमुख खबरें

विपक्षी MPs को बंदूक की नोक पर रोका गया, संजय राउत ने Election Commission पर साधा निशाना

गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा क्यों है खास, भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति से जुड़ा है विधान

Election Commission के खिलाफ INDIA गठबंधन के सांसदों का Jantar Mantar पर प्रदर्शन

Rishabh Pant मध्यक्रम के लिए बिल्कुल सही विकल्प, Sourav Ganguly ने जताया भरोसा