Adani-Hindenburg मामले में कांग्रेस का हल्ला बोल, देशभर में LIC-SBI दफ्तरों के बाहर किया प्रदर्शन

By अभिनय आकाश | Feb 06, 2023

अडानी समूह की कंपनियों के स्टॉक रूट की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को संसद से लेकर सड़कों तक विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। पार्टी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कार्यालयों और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखाओं के सामने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। एनएसयूआई-यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए एसबीआई मुख्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: Adani मामले पर वित्त मंत्री ने कहा- पहले भी वापस लिए गए हैं FPO, देश की छवि, स्थिति प्रभावित नहीं हुई

इस बीच, कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन में गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी नेताओं के हंगामे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसदों ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर संसद में चर्चा नहीं होने दे रही है। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पार्टी संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बारे में बोलने के लिए तैयार है लेकिन अडानी मुद्दे पर पीएम मोदी का जवाब पहली प्राथमिकता है। सरकार चाहती है कि यह मामला न उठाया जाए, चर्चा न की जाए। वे किसी तरह इससे बचना चाहते हैं और इसे रिकॉर्ड में नहीं लाना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

Explained | Special Session of Parliament | परिसीमन और महिला आरक्षण पर आर-पार, जानें क्यों छिड़ा है सियासी संग्राम

Andhra Pradesh Road Accident | तीर्थयात्रियों की खुशियां मातम में बदलीं, कुरनूल में लॉरी और बोलेरो की टक्कर में 8 की मौत

नारी शक्ति से लिखेगा नया इतिहास! संसद में महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी- माताओं-बहनों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान

US Sanctions | अब India को पेनिक करना चाहते है Donald Trump! मुसीबतों के जाल बुन रहा अमेरिका! रूसी और ईरानी कच्चे तेल पर दी गई छूट खत्म, बढ़ेगा दबाव